{"_id":"5b3a77044f1c1be4568b4608","slug":"151530558212-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता बाधित होने पर भड़के ग्रामीण, जाम लगा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता बाधित होने पर भड़के ग्रामीण, जाम लगा किया प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रेलवे अंडरपास में बरसाती पानी भरने से शहर कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। उन्होंने टेड़वा चिलौला गांव के पास मार्ग पर जाम लगा दिया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। तब कहीं जाकर अवरुद्ध यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी। बाद में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने सांसद व डीएम से अपनी समस्या भी बताई। इस पर सांसद व डीएम ने इस समस्या का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
क्षेत्र के खुजरिया, गौरा अर्जुनपुर, गुराईपुर, सिकटिहा आदि गांवों के बाशिंदे सोमवार सुबह टेड़वा चिलौला के निकट एकत्र हुए। यहां पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि टेड़वा चिलौला से होकर खजुरिया मार्ग पर रेल विभाग ने पटरी के नीचे से अंडरपास बनाया है।
विज्ञापन
इस अंडरपास को मानक दरकिनार करते हुए बनाया गया है। इसके नीचे से ट्रक व बस नहीं निकल सकती हैं। इससे क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन बस से नहीं हो सकता है। अब बरसात हुई है, तो हालत यह है कि अंडरपास में घुटनों तक बरसाती पानी भर गया है।
ऐसे में बाइक व साइकिल निकालना मुश्किल है। अगर गांव में कोई बीमार पड़ जाए तो एंबुलेंस भी नहीं जा सकती है। यही नहीं बच्चों को स्कूल तक भेजने में दिक्कतें हो रही हैं। शिकायत करने पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। इससे ग्रामीणों को मजबूर होकर जाम लगाना पड़ रहा है।
इधर सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे उनकी समस्या से आला अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। इस पर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया। बाद में ग्रामीणों का दल जिला मुख्यालय पहुंच गया।
यहां पर ग्रामीणों ने सांसद राजेश वर्मा व डीएम शीतल वर्मा से मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराया। सांसद व डीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का निदान किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया भी, कि अगर उनकी समस्या का निदान जल्द न किया गया तो वे बड़ा प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
हालांकि सांसद व डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीण वापस चले गए। प्रदर्शन करने वालों में खजुरिया प्रधान प्रतिनिधि कुंज बिहारी, गौरा अर्जुनपुर के प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कुमार, यतेंद्र कुमार शर्मा, अजय कुमार आदि शामिल हैं।
स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे
ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे अंडरपास में पानी इस कदर भरा है कि बच्चों को स्कूल भेजने में भी दिक्कतें हो रही हैं। पानी इतना अधिक है कि अगर बच्चे अकेले जाएं, तो इसी पानी में डूब सकते हैं। इस वजह से ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने से तौबा कर ली है। नतीजा बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।