फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   15 bighas of land of Gram Sabha and school freed from possession

कब्जा मुक्त हुई ग्राम सभा व स्कूल की 15 बीघा जमीन

Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
15 bighas of land of Gram Sabha and school freed from possession
रेउसा (सीतापुर)। बिसवां तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ग्राम सभाओं में अवैध कब्जे में फंसी 15 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया। खाली करायी गयी ग्राम सभा व स्कूल के नाम दर्ज जमीन पर झंडी लगाने का कार्य कर प्रशासन ने ग्राम प्रधान और एबीएसए के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

अभियान के तहत तहसील प्रशासन की टीम गुरुवार को बिसवां कोतवाली के ग्राम अकबापुर पहुंची। यहां पर ग्राम पंचायत की जमीन गाटा संख्या 71 व 72 की पैमाइश की गई। इस पर गांव के रहने वाले यूसुफ, झम्मी, सिरताज आदि ने अवैध कब्जा कर गन्ना बो रखा था। प्रशासन ने सरकारी जमीन को तत्काल कब्जे में लेते हुए वहां झंडी लगाने का काम किया।
विज्ञापन

इसके बाद कब्जा मुक्त कराई गई जमीन ग्राम प्रधान के सुपुर्द की गयी। इसके बाद टीम रेउसा इलाके के राजापुर कला गांव में पहुंची। यहां पर स्कूल की दस बीघा जमीन पर गांव के ही दबंग अंबरीष सिंह ने 30 वर्षों से कब्जा कर रखा था। पैमाइश बाद उक्त जमीन को कब्जा मुक्त कराने और झंडी लगाने की कार्रवाई बाद स्कूल के नाम दर्ज जमीन को एबीएसए सुंदर लाल रावत के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed