{"_id":"5cbe0fb9bdec222dcc578feb","slug":"141555959737-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नबीनगर में तय समय के बाद जनसभा करने का आरोप
लहरपुर (सीतापुर)। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इन पर अनुमति पत्र पर दिए गए समय के बाद नबीनगर में जनसभा करने का आरोप है। यह मुकदमा उड़नदस्ता के प्रभारी ने कोतवाली लहरपुर में दर्ज कराया है।
हरगांव विधानसभा क्षेत्र के एफएसटी-2 के प्रभारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी अरशद सिद्दीकी द्वारा क्षेत्र में कई जनसभाएं आयोजित की गयी थी। एक जनसभा ग्राम नबीनगर में भी आयोजित हुई थी। इनके द्वारा जनसभा की अनुमति ली गई थी।
पर अनुमति पत्र पर दिए गए समय के बाद प्रत्याशी द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया था। उड़नदस्ता के पहुंचने के बाद भी सभा चलती रही। इस पर उड़नदस्ता के प्रभारी ने आचार संहिता के उल्लंघन की तहरीर कोतवाली लहरपुर को दी है। कोतवाली प्रभारी चैंपियन लाल ने बताया कि तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।