{"_id":"5bec6ad7bdec224291205c01","slug":"141542220503-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर दो राहगीरों से नगदी व बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर दो राहगीरों से नगदी व बाइक लूटी
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर इलाके में वारदात, केस दर्ज
मानपुर (सीतापुर)। थाना इलाके में बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो राहगीरों से लूटपाट की। बदमाशों ने एक राहगीर की पिटाई कर हजारों की नकदी व बाइक जबकि दूसरे राहगीर से नकदी व मोबाइल लूट लिया। सिलसिलेवार लूट की दो वारदातों से सनसनी फैल गई। पीड़ितों ने घटना की तहरीर दी।
थानाक्षेत्र के कुतुबनगर में रहने वाला शाबान मंगलवार की रात करीब नौ बजे बाइक से किसी काम को लेकर मानपुर आ रहा था। बिसेन्डा गांव के करीब रास्ते में पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे कवर करते हुए जमकर पिटाई की, फिर बाइक, 17 हजार रुपये की नकदी लूट ली।
लूटी गई बाइक पर सवार होकर बदमाश भाग गए। इसके बाद रामकुंड निवासी अनिल कुमार को बदमाशों ने गांव के करीब रोककर उसके पास से एक हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।