फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शव रख कोतवाली का किया घेराव, मांगा मुआवजा

शव रख कोतवाली का किया घेराव, मांगा मुआवजा

Tue, 09 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
शव रख कोतवाली का किया घेराव, मांगा मुआवजा
एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। सड़क हादसे में मारे गए मजदूर के घरवालों ने मुआवजे की मांग करते हुए शव रखकर कोतवाली का घेराव किया। पुलिस ने नहीं सुनी तो ग्रामीण एसडीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम की ओर से मुआवजा दिलाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद गांव में मृत मजदूर का अंतिम संस्कार कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के बसहा गांव निवासी संबारी पुत्र रमई गांव के ही गया प्रसाद के साथ गत रविवार की शाम महमूदाबाद में मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। साइकिल संबारी चला रहा था और गया प्रसाद पीछे बैठा था। कासूपुर के पास बाइक सवार लवकुश निवासी मझिगवां ने साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को संबारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई विनोद ने बाइक सवार लवकुश के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मंगलवार की सुबह परिवारीजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ शव लेकर कोतवाली पहुंचे और मुआवजे की मांग करने लगे।


पुलिस ने नहीं सुनी तो ग्रामीण एसडीएम दफ्तर के सामने शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। एसडीएम संतोष राय ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवारीजन शांत होकर शव लेकर गांव वापस गए और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed