फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्रतिबंध के बावजूद हड़ताल पर रहे लेखपाल

प्रतिबंध के बावजूद हड़ताल पर रहे लेखपाल

Wed, 04 Jul 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंध के बावजूद हड़ताल पर रहे लेखपाल
जिले की सभी तहसीलों में एकत्र होकर किया प्रदर्शन, बाधित रहा कामकाज
विज्ञापन

सीतापुर। प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी समूचे जिले में लेखपालों की हड़ताल रही। रोजाना की तरह से लेखपाल बुधवार को तहसीलों तो गए मगर किसी ने भी कार्य नहीं किया। इससे वहां पर कामकाज पूरी तरह से बाधित रहा। उधर, हड़ताली लेखपालों ने तहसील कैंपसों में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और वहीं पर धरना दिया।

साथ ही चेताया कि अगर शासन ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले की सात तहसीलों में लेखपाल वेतन विसंगतियों समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मंगलवार तक तो इनका आंदोलन चलता रहा लेकिन अब ये बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं।
विज्ञापन


इनके हड़ताल पर जाने से सरकारी कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो गए हैं। इसे देखते हुए योगी सरकार ने इनकी हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया था। बावजूद इसके बुधवार को समूचे जिले में लेखपाल हड़ताल पर रहे। कार्य बहिष्कार कर सभी ने तहसीलों में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील में भी कार्य बहिष्कार कर लेखपाल तहसील कैंपस में एकत्र हुए। बाद में वहीं पर धरना दिया। लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर बुधवार को लेखपालों ने कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता लहरपुर के अध्यक्ष मनमोहन शुक्ला ने की।

संचालन महामंत्री गौरीशंकर ने किया। इस अवसर पर डोरेलाल, अमित श्रीवास्तव, फाजिल, आलोक श्रीवास्तव, बृजेंद्र वर्मा, प्रेमप्रकाश आदि उपस्थित थे। सिधौली में लेखपालों ने तहसीलदार आवास के समक्ष लेखपाल कार्यालय में 8 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और वहीं धरना दिया।

धरने में सिधौली अध्यक्ष सच्चिदानंद द्विवेदी ने कहा कि शासन द्वारा लेखपालों की उपेक्षा की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।। धरने को जिलाध्यक्ष इरशाद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महामंत्री अविनाश मिश्र, सत्कार अवस्थी, जितेंद्र, ओमप्रकाश उपस्थित रहे। महमूदाबाद में भी लेखपालों की जारी रही।


उन्होंने तहसील परिसर में प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लेखपाल संघ अध्यक्ष रमाकांत रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार के दमनकारी नीतियों से लेखपालों की हड़ताल समाप्त नहीं होगी। प्रदेश सरकार को चाहिए कि लेखपाल संघ से वार्ता करते हुए उनकी मांगों पर विचार करे। इस अवसर पर प्रदीप शाह, ललितेश सिंह, हितेन्द्र सिंह, मोहर सिंह, अजय कुमार, सुमन भारती उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed