{"_id":"5b3d0f614f1c1b77468b498e","slug":"141530728289-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद तेज धूप ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद तेज धूप ने किया बेहाल
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
दिन भर उमस भरी गर्मी का जारी रहा सितम
सीतापुर। आसमान में छाई काली घटाओं के बीच बुधवार की सुबह बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। उसके बाद फिर निकली तेज धूप से उमस हो गई। चिलचिलाती धूप से पारा उछलकर 36 डिग्री पर पहुंच गया। उमस भरी गर्मी ने दिन भर लोगों को परेशान किया।
आलम यह रहा कि पंखे व कूलर भी चिपचिपी गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम साबित हुए। तेज धूप ने सबसे ज्यादा राहगीरों को परेशान किया। बुधवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो झमाझम बारिश हो रही थी। बारिश से मौसम खुशनुमा रहने पर लोगों को गर्मी का अहसास नही हुआ।
इसके बाद सुबह नौ बजे तक आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। इससे उमस भरी गर्मी में और बढ़ोतरी हो गई। एक बार फिर तेज धूप ने लोगों को तिलमिला कर रख दिया। दोपहर को हर कोई चिलचिलाती धूप से बुरी तरह बेहाल नजर आया।
विज्ञापन
राहगीर धूप की तपिश से बचने को छांव तलाशते नजर आए। मंगलवार के मुकाबले पारा दो डिग्री ऊपर चढ़ गया। उमस का आलम यह कि कूलर और पंखे तक राहत नहीं दे पा रहे थे। शाम को सूरज ढलने तक उमस भरी गर्मी सितम ढाती रही।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता 61 प्रतिशत रही। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ मौसम का मिलाजुला मिजाज बने रहने की संभावना है।