{"_id":"5a340acc4f1c1b4c528b9a7f","slug":"141513360076-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों की फिटनेस पर एसपी का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों की फिटनेस पर एसपी का ध्यान
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने दौड़ाया तो सिपाहियों की फूल गई सांस
सीतापुर। पुलिस लाइंस में शुक्रवार को रोज से कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। पुलिस लाइंस में परेड की सलामी लेने पहुंचे एसपी आनंद कुलकर्णी ने अचानक वहां मौजूद सिपाहियों को परेड ग्राउंड पर ही दौड़ने को आदेश दे दिया।
सिपाहियों ने दौड़ना तो शुरू कर दिया लेकिन इस दौरान कई सिपाहियों की सांसें फूल गईं। कुछ तोंद वाले सिपाही तो गिरते-गिरते बचे।
शुक्रवार सुबह एसपी आनंद कुलकर्णी पुलिस लाइंस में परेड की सलामी लेने पहुंचे थे। वहीं अचानक उनके मन में जवानों की सेहत जांचने-परखने का ख्याल आ गया।
परेड खत्म होते ही उन्होंने वहां मौजूद सभी 45 सिपाहियों को ग्राउंड के चक्कर लगाने का आदेश दे दिया। इसमें कई दरोगा भी शामिल रहे।
सभी ने दौड़ लगानी शुरू कर दी। इनमें कुछ तो तेज निकले लेकिन ज्यादातर सिपाहियों की सांसे फूल गईं। इस दौरान तोंद वाले सिपाही तो गिरते-गिरते बचे।
दौड़ खत्म होने के बाद एसपी ने जवानों को स्वस्थ रहने की टिप्स दी। कहा कि जवानों की सेहत दुरुस्त रहेगी, तभी वे बेहतर काम कर सकेंगे।
उन्होंने दौड़ व व्यायाम से सेहत को दुरुस्त करने को कहा। एसपी वाहनों का भी निरीक्षण किया। पुलिस लाइंस के भोजनालय में पहुंच उन्होंने अपने लिए भोजन निकलवाया और उसे चखकर उसकी गुणवत्ता परखी।
उन्होंने मेस इंचार्ज को जवानों को बेहतर भोजन देने के निर्देश दिए। इसी क्रम में एसपी कंट्रोल रूम पहुंचे और वहां का निरीक्षण कर अधीनस्थों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। इस मौके पर उनके आरआई अनिल कुमार सिंह भी मौजूद रहे।