{"_id":"5a301cfe4f1c1b0d698c1938","slug":"141513102590-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैनों ने ली शपथ, संभाला कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैनों ने ली शपथ, संभाला कामकाज
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सरकार का गठन, निकायों के अध्यक्षों ने ली शपथ
सीतापुर। नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत 233 सभासदों ने मंगलवार को शपथ ली। इन्हें जिलास्तर से नामित मजिस्ट्रेटों ने पालिकाध्यक्षों को शपथ दिलाई।
बाद में नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने भी सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। गोपनीय व पदीय शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित चेयरमैनों ने निकायों के दफ्तरों में जाकर कामकाज भी संभाल लिया।
शहर के एक गेस्ट हाउस में नगर पालिका पारिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पूर्व विधायक राधे श्याम जायसवाल को सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार पटेल ने शपथ दिलाई।
बाद में नवनिर्वाचित चेयरमैन जायसवाल ने पालिका के सभी मेंबरों को शपथ दिलाई। चेयरमैन राधे श्याम जायसवाल ने एलान किया कि दुकानदारों का 15 फीसदी बढ़ा किराया माफ किया जाएगा और रजिस्ट्री बैनामे के दौरान क्रेताओं से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें चुनाव में विजयी बनाकर पालिकाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी लगन, निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाह करेंगे।
नगर मजिस्ट्रेट राकेश पटेल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। व्यापारी नेता गुलशन भसीन ने पालिकाध्यक्ष को शाल भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
पालिका बोर्ड के सभी सभासदों ने भी इक्यावन किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। सचिन जायसवाल ने पालिका बोर्ड के सभी नवनिर्वाचित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शपथ लेने के तत्काल बाद पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका की प्रोसीडिंग बुक पर हस्ताक्षर भी किए। कार्यक्रम में शायर मुजीब सीतापुरी और गायक कलाकार मोहम्मद नियाज ने गजल सुनाकर महफिल में समां बांध दिया।