{"_id":"59ad98dc4f1c1b19278b515b","slug":"141504549084-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान से शिक्षकों में बढ़ेगा उतरदायित्व का बोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान से शिक्षकों में बढ़ेगा उतरदायित्व का बोध
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। प्राचीनकाल की अपेक्षा आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी गिरावट आई है। छात्र और शिक्षक के बीच जो रिश्ते वास्तविक मायने में होने चाहिए वे अब कम ही दिखाई पड़ते हैं। फिर भी शिक्षा का क्षेत्र समाज में सबसे श्रेष्ठ है। मनुष्य जीवन में शिक्षक का स्थान का सबसे ऊंचा है और रहेगा, क्योंकि गुरू को ब्रह्मा, विष्णु और महेश की संज्ञा दी गई है। यह बात पूर्व मंत्री, विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कही। सीता इंटर कॉलेज में उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने अपना जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में इसलिए मनाने का निश्चय किया कि इससे शिक्षकों का सम्मान होगा और उन्हें उत्तरदायित्व का बोध होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी व अध्यापक दोनों समाज के हिस्से हैं। संस्कार युक्त शिक्षा से ही परिवर्तन लाया जा सकता है। यदि हमारे बच्चे शिक्षित नहीं होंगे तोे देश तरक्की नहीं कर सकेगा। भारत को पुन: विश्व गुरू के पद पर सुशोभित करना है तो इसमें शिक्षिकों को आगे आकर अपने दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करना होगा। शिक्षकों को चाहिए की वे पाठ्यक्रम पढ़ाने के साथ-साथ अपने विद्यार्थियों में राष्ट्र का भविष्य देखें और उन्हें तकनीकी ज्ञान देने के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दे, तभी देश का कल्याण होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती मां तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। कॉलेज की छात्रा प्रियांशी वर्मा, सौम्या कश्यप व वैष्णवी ने सरस्वती वंदना व गुरू वंदना प्रस्तुत की। संस्था के प्रधानाचार्य आरके वाजपेयी ने मुख्य अतिथि का सम्मान बैज अलंकरण, माल्यार्पण के साथ-साथ उत्तरीय व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। इस अवसर पर वीरेंद्र मिश्र, अखिलेश शर्मा, संजू रस्तोगी, मनोज शर्मा, एसआर वर्मा, पंकज जायसवाल, शैलेंद्र वर्मा, रवि मिश्र, अरूण वर्मा, अंजली वर्मा, कल्पना अवस्थी, सौम्या सिंह, वर्तिका सिंह, साधना सिंह आदि उपस्थित रहीं।
इनका हुआ सम्मान
समारोह में सीता इंटर कॉलेज जूनियर वर्ग के प्रधानाचार्य अनंत रत्नम व सीता चिल्ड्रेन एकेडमी के डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर व प्रिंसिपल डीके गिरि तथा अनुशासन प्रमुख सीनियर वर्ग बीके शुक्ल, जूनियर वर्ग ओपी विश्वकर्मा व एकेडमी के शशांक शुक्ल, सांस्कृतिक प्रमुख सीनियर वर्ग प्रतिभा सिंह, जूनियर वर्ग मंजू सिंह, एकेडमी की आरती सिंह, व शिशु भारती प्रमुख सीनियर वर्ग अनूप सूरज, जूनियर वर्ग दिल मोहिनी मिश्रा, एकेडमी की ज्योति सिंह, क्रीडा प्रमुख अरविंद अवस्थी, मनोज कुशवाहा, रवि शुक्ल, व्यवस्था प्रमुख आरजे वर्मा, विवेक शुक्ल, परीक्षा प्रमुख एसपी पांडेय, आशुतोष शुक्ल, कार्यालय प्रमुख राकेश शुक्ल, नवनीत पांडेय व समर सिंह सहित विशिष्ट शिक्षक सम्मान शिव सेवक मिश्र, आयुष वर्मा, पुष्पराज सिंह सहित 181 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।