{"_id":"1e4686020002c997a353b7ebe2d6b15f","slug":"14-colleges-received-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 कॉलेजों को मिली नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 कॉलेजों को मिली नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का बोर्ड परीक्षा शुल्क 14 कॉलेजों ने जमा नहीं किया है। जबकि शनिवार को अंतिम तिथि है। कॉलेजों की इस लापरवाही पर डीआईओएस ने नोटिस जारी की है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा 2016 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा शुल्क प्रधानाचार्य के माध्यम से कोषागार में जमा किया जाना है।
विज्ञापन
शनिवार को परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि है। इसके बावजूद राजकीय इंटर कॉलेज मछरेहटा, महर्षि रविदास इंटर कॉलेज मिश्रिख, पंडित गौरी शंकर मिश्रा कॉलेज मिश्रापुरवा, कृपादयाल म्युनिसिपल कॉलेज बिसवां, राजकीय कॉलेज बांसुरा, जनता इंटर कॉलेज खालगांव, सुमित्र कन्या इंटर कॉलेज लोनियनपुरवा, रामावतार बालिका इंटर कॉलेज पहाड़ापुर, द्वारिकाधीश कॉलेज कोरौना, ग्रीनफील्ड एकेडमी हाईस्कूल हरगांव, शिवशक्ति कॉलेज बहेरवा, आरपी चिल्ड्रेन्स स्कूल, राजकीय हाईस्कूल कॉलेज रिहार व भदफर कॉलेजों ने परीक्षा शुल्क जमा नहीं की है।
विज्ञापन
जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजा भानु प्रताप सिंह ने कॉलेज को नोटिस जारी की है। शनिवार को सुबह 11 बजे तकपरीक्षा शुल्क जमा न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।