फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गन्ना क्रय केन्द्र पर अवैध वसूली से खफा किसानों ने विधायक का किया घेराव

गन्ना क्रय केन्द्र पर अवैध वसूली से खफा किसानों ने विधायक का किया घेराव

Tue, 23 Apr 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
गन्ना क्रय केन्द्र पर अवैध वसूली से खफा किसानों ने विधायक का किया घेराव
विधायक ने चीनी मिल अफसरों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाते हुए कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। महमूदाबाद चीनी मिल के क्रय केन्द्र बरियारपुर व कोदौरा पर उतराई के नाम पर अवैध वसूली किए जाने से खफा किसानों ने सोमवार को क्षेत्रीय विधायक की गाड़ी का घेराव किया। विधायक ने किसानों की समस्याएं सुनकर मिल अफसरों को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। मिल के जीएम व सीसीओ ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए दो दिनों की मोहलत मांगी है।

स्थानीय थानाक्षेत्र के बरियारपुर व कोदौरा में महमूदाबाद चीनी मिल का गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित है। इन क्रय केन्द्रों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। इससे नराज किसान योगेश तिवारी, प्रेम नरायन, उत्तम, संजय, राजिंदर, राजकुमार, प्रमोद मिश्रा, तेजराम, कृष्णाकान्त आदि ने सोमवार को क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी का गाड़ी का मियांपुरवा चौराहे पर घेराव कर समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन


किसानों ने ठेकेदार, कांटा इंचार्ज व पर्ची वितरक पर आरोप लगाते हुए कहा अव्वल तो समय से पर्चियां नही मिलती। पर्चियां आने पर जब गन्ना केन्द्र पर लाया जाता है यहां उतराई के नाम पर 500 से 600 रुपये प्रति वाहन वसूले जाते हैं। इस पर विधायक का पारा चढ़ गया। विधायक ने मिल के जीएम रामजी सिंह तथा सीसीओ उपेंद्र पाठक को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल अफसरों के आने पर विधायक ने किसानों की समस्याओं की जानकारी देते हुए फटकार लगाई और जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा किसान हमारा अन्नदाता है। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। मिल के जीएम ने दो दिनों में कार्रवाई करते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed