{"_id":"5c096c15bdec2241c0594428","slug":"131544121365-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक रंजिश में मारपीट के बाद युवक को गोली मारी, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक रंजिश में मारपीट के बाद युवक को गोली मारी, जख्मी
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन सगे भाइयों पर हत्या के प्रयास का केस
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की पिटाई करने के बाद हमलावरों ने उसे तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक के पैर में लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अल्हना गांव में रहने वाला मंसूर अली (45) पुत्र नसरुद्दीन गुरुवार की दोपहर अपने खेत जा रहा था। रास्ते में उसके परिवार के ही रियाजुल, रियाबुल तथा रिजवान ने रोककर पहले उसकी पिटाई की फिर तमंचे से गोली चला दी। गोली मंसूर के पैर में लगने से घायल होकर गिर पड़ा।
इसके बाद हमलावर भाग गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित के मुताबिक पारिवारिक रंजिश के चलते हमला किया गया है। कोतवाली प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ल ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।