फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रिमझिम फुहारों के बीच गुजरा दिन

रिमझिम फुहारों के बीच गुजरा दिन

Tue, 31 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों के बीच गुजरा दिन
पारा लुढ़ककर 28 डिग्री पहुंचा, गर्मी व उमस से मिली राहत
विज्ञापन

सीतापुर। सावन का पहला सोमवार फुहारों के बीच गुजरा। दिनभर रुक-रुककर होने वाली कभी तेज तो कभी धीमी बारिश और छाई काली घटा से मौसम बेहद रूमानी रहा। रविवार के मुकाबले पारे में दो डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को पारा 28 डिग्री दर्ज किया गया।

खुशगवार मौसम ने लोगों को गर्मी का अहसास नहीं होने दिया। हालांकि स्कूली बच्चों, नौकरी पेशा व कामगारों को सुबह फुहारों के बीच ही घर से निकलना पड़ा। सोमवार की सुबह फुहारों के बीच हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों व कामगारों को फुहारों के बीच घर से निकलना पडा़।
विज्ञापन


दिनभर रिमझिम फुहारें लोगों को भिगोती रहीं। जबकि इस बीच कई बार तेज बारिश भी हुई। सड़कों पर लोग छाता व झिल्ली के सहारे बारिश से बचते नजर आए। वहीं, भीगने के डर से कई लोग जहां तहां रुक भी जाते थे। कुछ देर बाद बारिश धीमी पड़ने पर फिर चल पड़ते। जबकि कई लोगों को फुहारों ने तरबतर भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद रिमझिम फुहारें कुछ देर के लिए रुकीं, लेकिन बदली छाई रहने से मौसम खुशगवार बना रहा। पिछले चौबीस घंटों से जारी बारिश के दौर से पारा दो डिग्री लुढ़क गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश होने की संभावना भी है।

जगह-जगह जलभराव व कीचड़ से हुई परेशानी
सुबह से लेकर शाम तक कभी तेज बारिश तो कभी फुहारें पड़ने के चलते शहर से लेकर गांव और कस्बों में जलभराव की समस्या बनी रही। शहर के रोडवेज बस स्टॉप, आंख अस्पताल मार्ग, कलेक्ट्रेट, कचहरी, खूबपुर, बड़ा डाकघर आदि कई प्रमुख मार्गों पर कीचड़ व जलभराव से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी।


वहीं, कमलापुर, सिधौली व अटरिया में जलनिकासी का इंतजाम न होने से हाईवे पर जलभराव हो गया। राहगीरों के अलावा स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed