फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   कंपोस्ट खाद बनाने को जागरुकता अभियान चलाएगी पालिका

कंपोस्ट खाद बनाने को जागरुकता अभियान चलाएगी पालिका

Sat, 08 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कंपोस्ट खाद बनाने को जागरुकता अभियान चलाएगी पालिका
कंपोस्ट खाद बनाने को चलेगा अभियान
विज्ञापन

घर, होटल व विवाह घरों से निकले कचरे के निस्तारण की पहल
पहले चरण में मैरिज हॉल, रेस्टोरेंट, होटल संचालक होंगे जागरूक
सीतापुर। शहरी इलाकों के घरों, होटलों व विवाह घरों आदि से निकलने वाले कंपोस्ट कचरे के निस्तारण के लिए पालिका में कोई व्यवस्था नहीं है। इससे शहर की सड़कों पर कचरा बिखरा रहता है। ऐसे में अब पालिका शहरी बाशिंदों को कंपोस्ट कचरे को खाद के रूप में उपयोग करने को प्रचार के माध्यम से प्रेरित करेगी और जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने की विधि बतलाएगी। बता दें कि देश को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) में तमाम योजनाएं व अभियान चलाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने कंपोस्ट बनाओ-कंपोस्ट अपनाओ अभियान चला रखा है। शहरी विकास मंत्रालय भारत सरकार ने बाकायदा निकायों को फरमान जारी किया है। इसके जरिए सरकार ने शहर में यह अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के जरिए आम नागरिकों को घरों से निकलने वाले कंपोस्ट कचरे को अन्य कचरों के साथ फेंकने की जगह उक्त कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने और फिर उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगी। खाद बनाने की विधियों के बारे में जानकारी देगी। विभागीय जानकारों का मानना है कि घरों के साथ शादी समारोह, होटलों, शादी-विवाह घरों व रेस्टोरेंट आदि समारोह स्थलों पर समारोह के दौरान भारी मात्रा में खाना व अन्य सामान बच जाता है। इस कचरे को फेंकने की जगह एकत्रित कर कंपोस्ट खाद बनाए और उसका उपयोग अपने प्रतिष्ठान परिसर में बने बगीचे आदि में कर सकते हैं। शासन के फरमान पर सीतापुर पालिका में भी कंपोस्ट बनाओ-कंपोस्ट अपनाओ का अभियान चलेगा। यह अभियान नगर पालिका द्वारा आम नागरिकों को, विवाह घरों में, होटल, रेस्टोरेंट, कॉलेजों, कालोनियों आदि क्षेत्रों में चलाया जाएगा। पहले हले चरण में विवाह घरों व होटल, रेस्टोरेंटों पर यह अभियान चलेगा। इस अभियान में कंपोस्ट बनाओ-कंपोस्ट अपनाओ के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही कंपोस्ट खाद बनाने के तरीके बताएंगे।


बाक्स
पालिका इलाके के मैरिज हॉल, होटल, रेस्टोरेंट आदि जगहों पर भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ बच जाते हैं। साथ ही सब्जी व फलों के छिलके बच जाते हैं, जिन्हें एकत्र कर कंपोस्ट खाद बनाई जा सकती है। केंद्र सरकार के निर्देश पर पालिका इलाके में इन प्रतिष्ठानों को कंपोस्ट बनाओ-कंपोस्ट अपनाओ के प्रति जागरूक कर उन्हें मशीन लगाने को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

राकेश कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed