{"_id":"595539f24f1c1bca518b4617","slug":"131498757618-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक ने लगाया मारपीट व लूटपाट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप मालिक ने लगाया मारपीट व लूटपाट का आरोप
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंप मालिक ने लगाया मारपीट व लूटपाट का आरोप
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके ग्राम बहेरवा स्थित डीआर किसान सेवा केंद्र पेट्रोलपंप पर सेल्समैन से अज्ञात लोगों द्वारा सिक्के को लेकर मारपीट कर डेढ़ लाख रुपए लूटने की तहरीर पेट्रोल पंप के प्रोप्राइटर लखनऊ के जानकीपुरम निवासी रामबछेवर पांडेय ने कोतवाली में दी है। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि पेट्रोलपंप पर सेल्समैन से पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा करने लगे और उनकी और सेल्समैन की जमकर पिटाई करते हुए केबिन में घुसकर डेढ़ लाख रुपए उठा ले गए। इस बाबत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया की लूट की घटना निराधार है। 10 रुपए के सिक्के को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी। जिस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।