{"_id":"593ecd021126f48b438b45a5","slug":"131497287938-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के चमरही मजरा गोंडा देवरिया गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना पाकर पहुंचे मृतका के पिता ने उसके सास, ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रामपुर मथुरा इलाके के चमरही मजरा गोंडा देवरिया गांव निवासी मंजू (26) पत्नी रामकरन का शव सोमवार की सुबह घर में छप्पर से फांसी पर लटकता मिला। ससुराल वालों का कहना है कि मंजू ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है, जबकि क्षेत्र के पांडेय पुरवा से पहुंचे मृतका के पिता बाबूराम का कहना है कि उसकी पुत्री को सास, ससुर अक्सर प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना की वजह से उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।