{"_id":"6251d2cfc10be646580423aa","slug":"13-lakh-loot-from-5-house-with-firing-police-registerd-case-sitapur-news-lko6253959146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों से 13 लाख का माल लूटा, फायरिंग कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों से 13 लाख का माल लूटा, फायरिंग कर भागे बदमाश
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। जिले में आपराधिक घटनायें रोके नहीं रुक रही हैं। गुरुवार की रात तालगांव इलाके में एक परिवार को बंधक बनाकर डाली गई डकैती के मामले को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि पिसावां क्षेत्र में बदमाशों की दस्तक से दहशत फैल गई है। शुक्रवार की रात पिसावां इलाके के एक गांव में बेखौफ बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। पांच घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, जेवरात समेत 13 लाख का माल सामान लूट लिया। भागते समय दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की।
थाना पिसावां इलाके के गुरसंडा गांव में शुक्रवार की रात बेखौफ बदमाशों ने सबसे पहले कृष्ण कुमार अवस्थी के घर को निशाना बनाते हुये छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। बदमाशों ने अलमारी व बड़े बक्से में रखी 40 हजार की नकदी समेत पांच लाख के जेवरात समेट लिए। इसके बाद नरेश यादव के घर में घुसे बदमाशों ने पचास हजार की नकदी, जेवरात कपड़े सहित करीब चार लाख का माल पार कर दिया। फिर बदमाशों ने कृष्ण मोहन शुक्ल के घर में घुसकर तीन बक्से उठा लिए, जिसमें दो लाख के जेवरात थे।
बदमाशों ने कृष्ण मोहन शुक्ल के घर बदमाशों ने धावा बोलकर जमीन के कागजात व दो लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। बदमाशों ने करीब ढाई बजे इशहाक खान के घर धावा बोल दिया, लेकिन रोजे की वजह से घर के लोग जग गए। बदमाशों ने इशहाक की जेब में रखे 35 सौ रुपये निकाल लिए, लेकिन और बाकी सामान उठाने में असफल रहे। परिवार के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने भागते समय कई राउंड हवाई फायरिंग भी की, इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पाकर एसओ पिसावां भानू प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
एसओ पिसावां ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ महोली अमन सिंह ने बताया कि पिसावां में हुई घटना के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए थाने की तीन व स्वाट और सर्विलांस की अतिरिक्त टीमें लगाई गई हैं। फायरिंग की बात तहरीर में लिखित रूप से सामने नहीं आई है। इसकी जांच कराई जा रही है। मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही खुलासा हो जाएगा।
पीड़ित नरेश यादव ने वीडियो में बयान दिया कि रात करीब 12.30 पर उसके घर में छत से बदमाश घुसे और उसका मोबाइल उठाने की कोशिश की तो पीड़ित उठकर बैठ गया। आरोप है कि बदमाशों ने उसको बिस्तर पर ही गिरा दिया। फिर चादर डाल कर एक बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया, वहीं दूसरे ने उसके सिर पर डंडा सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसके घर से चोर 50 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए हैं। वह एक दिन पहले ही घर लेकर आया था। बदमाश घर में रखे जेवर भी ले गए हैं।