फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1276 CCL files pending in 12 banks

Sitapur News: 12 बैंकों में 1276 सीसीएल की पत्रावली लंबित

Sun, 24 Aug 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
1276 CCL files pending in 12 banks
सीतापुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से बनाए गए स्वयं सहायता समूहों के कारोबार को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विभाग की ओर से बैंक के मार्फत उन्हें कैश क्रेडिट लिमिट की सुविधा दिलाई जाती है। जिले में यह काम धीमी गति से चल रहा है। इससे समूहों का कारोबार नहीं बढ़ रहा है।
विज्ञापन

1635 समूहों की पत्रावली 12 बैंकों को सीसीएल के लिए भेजी गई थीं। इसमें से मात्र 359 का ही निस्तारण हो सका है। 1276 पत्रावली बैंकों के अधीन लंबित हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की आजीविका सुदृढ़ करने के लिए समूह का बैंक के मार्फत सीसीएल स्वीकृत कराने के निर्देश हैं, जिससे समूहों को आर्थिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग ने 12 बैंकों की 1635 समूहों की पत्रावली भेजी हैं। इंडियन बैंक को 268 पत्रावली भेजी गई थीं। इसमें से 208 स्वीकृत हो गईं हैं। दो अन्य बैंकों ने भी तकरीबन 150 पत्रावलियों को स्वीकृत किया है। इस कार्य में जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहे हैं। जिला मिशन प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी लंबित पत्रावलियों का शीघ्र ही निस्तारण कराया जाएगा। 2 बैंकों को सीसीएल के लिए भेजी गई थीं। इसमें से मात्र 359 का ही निस्तारण हो सका है। 1276 पत्रावली बैंकों के अधीन लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed