फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   125 couples will tie the knot today

Sitapur News: विवाह के गठबंधन में आज बंधेंगे 125 जोड़े

Sat, 13 Dec 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 13 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
125 couples will tie the knot today
सीतापुर। मिश्रिख तहसील मुख्यालय के मेला मैदान में शनिवार 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया जाएगा। इसमें 125 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे। आयोजन में 6 ब्लॉक की 125 जरूरतमंद बेटियों के हाथ पीले होंगे। इसके लिए मंडप सजाने के काम को शुक्रवार देर शाम तक अंतिम स्वरूप दिया जाता रहा।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के संबंध में शादी की तिथि की सूचना पूर्व में ही संबंधित वधू व वर के मोबाइल नंबर पर भेजी जा चुकी है। क्षेत्रीय विधायक समेत अन्य विभागीय अधिकारी सामूहिक विवाह में आने वाले जनातियों और बरातियों का स्वागत सत्कार करेंगे।
विज्ञापन

सीएम सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाले इस आयोजन में मिश्रिख ब्लॉक की 53 गोंदलामऊ की 13, मछरेहटा की 19, कसमंडा की 30, सिधौली की चार और पिसावां ब्लॉक की छह जरूरतमंद बेटियों का सामूहिक विवाह होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया कि इसमें चार मुस्लिम कन्याओं का निकाह भी होगा। विवाह के बाद योजना के तहत 60 हजार रुपये गृहस्थी की स्थापना के लिए वधू के बैंक खाते में बतौर सहायता राशि के भेजे जाएंगे। साथ ही विदाई के समय 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी जाएगी। प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर 15 हजार रुपये का खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed