फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   चिलचिलाती धूप ने किया हाल-बेहाल

चिलचिलाती धूप ने किया हाल-बेहाल

Thu, 11 Apr 2019 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप ने किया हाल-बेहाल
सीतापुर। मौसम के तल्ख तेवर ने बुधवार को लोगों की दुश्वारी बढ़ा दी। चिलचिलाती धूप के साथ दिन में उमसभरी गर्मी से लोग पसीने-पसीने हो गए। पारा 36 डिग्री पर जा पहुंचा। अगले चौबीस घंटों तक मौसम इसी तरह सख्त बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही मौसम के मिजाज तल्ख नजर आए। चिलचिलाती धूप सुबह से ही शरीर में चुभने लगी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तीखी होती रही। दोपहर के समय तपिश व उमस की जुगलबंदी मानों कहर ढाने लगी। पंखे व कूलर तक गर्मी से राहत दिलाने में नाकाम साबित हुए। सड़क पर राहगीरों का हाल बेहद बुरा रहा।
विज्ञापन


कुछ दूर चलते ही पसीने में तरबतर होकर राहगीर छांव तलाशते नजर आए। तेज धूप से बचने के लिए लोग कपड़े से सिर व चेहरा ढके रहे। जबकि कई लोग छाते के सहारे धूप से बचने का जतन करते दिखाई दिए। सूरज ढलने के बाद तपिश से राहत मिल गई लेकिन उमस के तेवर बरकरार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमस ने हर किसी का हाल-बेहाल कर दिया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतर तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो दिनों में पारा 40 के पार पहुंच सकता है। लिहाजा, गर्मी का प्रकोप इसी तरह बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed