फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   साथी लेखपाल की हत्या से गुस्साए लेखपालों का प्रदर्शन

साथी लेखपाल की हत्या से गुस्साए लेखपालों का प्रदर्शन

Sat, 16 Feb 2019 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
साथी लेखपाल की हत्या से गुस्साए लेखपालों का प्रदर्शन
सभी तहसीलों में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारियों को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर। साथी लेखपाल की हत्या से प्रदेश भर के लेखपालों में गुस्सा है। शुक्रवार को प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जिले की सभी तहसीलों में लेखपाल कार्य से विरत रहे। बाद में हड़ताली कर्मचारियों ने तहसील मुख्यालयों पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारियों को सौंपा। इसके जरिए हत्यारों की गिरफ्तारी व मृतक आश्रित को नौकरी व 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है। सदर तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल के संघ के बैनर तले शुक्रवार को लेखपालों ने सुबह दस से दो बजे तक कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


बाद में एकत्रित लेेखपाल ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा। लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार लहरपुर तहसील प्रांगण में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की इकाई ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र उप जिलाधिकारी लहरपुर सुरेश कुमार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में मांग की है कि बीते 11 फरवरी को जनपद मऊ में लेखपाल धीरज सिंह प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत घोषणा पत्रों का संकलन कर रहे थे, तभी पांच-छह लोगों ने धीरज की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे लेखपाल आक्रोशित है।

ज्ञापन में हत्यारों को शीघ्र बंदी बनाए जाने, और सजा दिलाने की मांग के साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से 50 लाख की आर्थिक सहायता, पत्नी को पेंशन, आश्रितों को नौकरी देने की मांग की है। लेखपालों द्वारा बिना पुलिस के जांच के उप जिलाधिकारी की संस्तुति पर इच्छुक लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो लेखपाल बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे। महमूदाबाद में नाराज लेखपालों ने तहसील सभागार में कलमबंद हड़ताल कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ महमूदाबाद के अध्यक्ष रमाकांत रावत ने मंत्री प्रदीप शाह, ललितेश सिंह, जितेन्द्र पाल, मोहर सिंह, अजय कुमार, सुमन भारती आदि लेखपाल शामिल रहे। इसके अलावा मिश्रिख, बिसवां, सिधौली एवं महोली तहसीलों में भी लेखपालों ने कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed