{"_id":"5bbba3b1867a55281719f53c","slug":"121539023793-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव से मारपीट करने वाला प्रधानपति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव से मारपीट करने वाला प्रधानपति गिरफ्तार
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर (सीतापुर)। विकासखंड कसमंडा में तैनात ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने का आरोपी प्रधान पति सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मालूम हो, कि बीती 28 सितंबर की शाम ग्राम विकास अधिकारी संदीप यादव ब्लॉक कसमंडा कार्यालय के अपने कक्ष में शासकीय कार्य के निपटा रहे थे। इसी बीच थानापट्टी का प्रधान पति मो. इस्लाम उर्फ बाबी वहां आ धमका और अपात्रों को शौचालय की चेक देने का अनैतिक दबाव बनाने लगा।
मना करने पर सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और मारपीट भी की। सचिव ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 9:45 बजे सूचना मिली कि आरोपी प्रधान पति एक पेट्रोल पंप पर खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।