फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   संदिग्ध हालात में गोली लगने से विवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में गोली लगने से विवाहिता की मौत

Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गोली लगने से विवाहिता की मौत
कमरे में बिस्तर पर शव के साथ पड़ा मिला एक तमंचा
विज्ञापन

सीतापुर/महोली। कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव कमरे में बेड पर पड़ा पाया गया। वहीं कमरे में एक तमंचा भी पड़ा मिला। मायके पक्ष ने इस संबंध में ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

महोली के ग्राम चडना निवासी बिजेंद्र त्रिवेदी की पत्नी संध्या देवी (24) मंगलवार की दोपहर कमरे में मौजूद दी। इसी दौरान संदिग्ध हालात में संध्या को गोली लग गई। फायर की आवाज सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। कमरे का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


क्योंकि कमरे में मौजूद बेड पर संध्या की शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा हुआ था। जबकि बेड के नीचे तमंचा पड़ा था। खबर पाते ही मायका पक्ष मौके पर पहुंचा और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष का आरोप था कि चार वर्ष पूर्व हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम कोथांव निवासी सत्य प्रकाश ने अपनी पुत्री संध्या का विवाह महोली के चडना निवासी बिजेंद्र त्रिवेदी के साथ किया था। जिसमें हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की तरह-तरह की मांग करने लगा। इधर कई माह से ससुराल पक्ष ने दहेज में बाइक की मांग शुरू कर दी। लगातार बढ़ती मांगों से परेशान होकर मायके पक्ष ने इस मांग को पूरा कर पाने में असमर्थता जता दी।

आरोप है कि मांग पूरी होते न देख ससुराल ने दहेज की खातिर विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इधर विवाहिता के पति ने पुलिस को बताया कि संध्या की बहन सुधा हरदोई जिले में ही ब्याही है। इन दिनों वह बीमार है। संध्या ने उसे देखने की इच्छा जाहिर की थी।

इस पर मंगलवार को घर से हरदोई चलने का प्यान बनाया था। कुछ समस्याओं के चलते 11 बजे की बस छूट गई। बस इसी बात से संध्या इस कदर नाराज हुई कि उसने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


घटना के संबंध में विवाहिता के भाई आनंद कुमार ने विवाहिता के पति बिजेंद्र त्रिवेदी व सास के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मप्रकाश शुक्ल ने बताया कि मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव के साथ तमंचे को भी कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed