फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दबंगों ने दुकानदार पर खौलता तेल फेंका

दबंगों ने दुकानदार पर खौलता तेल फेंका

Mon, 08 Jan 2018 11:01 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने दुकानदार पर खौलता तेल फेंका
पीड़ित परिवार ने एसपी से मिल की शिकायत
विज्ञापन

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात दबंगों ने एक अंडे बेचने वाले दुकानदार पर खौलता तेल फेंक दिया। सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से फरियाद लगाई, जिसमें आरोप लगाया कि 31 दिसंबर को इन्हीं दबंगों ने उसके ठेले को चौपहिया वाहन से उलट दिया था।

उस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने पर दबंग भड़के हुए हैं। जो सुलह के लिए धमका रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के नैपालापुर निवासी टहलू परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा, यहां पर उसने रमपुरवा नैपालापुर निवासी दीपक उर्फ कुलदीप पांडेय तथा अमरेंद्र राजवंशी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि रविवार की शाम वह नौपालापुर चौराहे के निकट सड़क किनारे मूंगफली का ठेला व अंडे की दुकान लगाकर बैठा था। इसी दौरान दीपक कई साथियों के साथ वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। जब टहलू ने विरोध जताया, तक आरोपी ने उसके ऊपर खौलता तेल फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने एसपी को बताया कि गत 31 दिसंबर की रात दीपक व उसके साथी ने उसकी दुकान को चौपहिया वाहन से ठोकर मारी और उसे कुचलने का प्रयास किया था। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने शहर कोतवाली में दर्ज करा रखी है। आरोप है कि उस मामले में सुलह लगवाने और 50 हजार रुपये की मांग करते हुए, आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया।


इस उत्पात के बाद पीड़ित परिवार के साथ भागकर एसपी की शरण में पहुंचा है। पीड़ित ने यह भी कहा, कि अगर पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है, तब वह परिवार समेत पलायन करने को मजबूर होगा। एसपी ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं पीड़ित को आश्वासन दिया है, हर हाल में उसकी व उसके परिवार की सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed