फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   12 villages will be in trouble if the water of the river goes into the lake

नदी का पानी झील में गया तो 12 गांवों पर छाएगा संकट

Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
12 villages will be in trouble if the water of the river goes into the lake
जलशक्ति मंत्री से मिलते सेउता विधायक ज्ञान तिवारी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले के गांजरी इलाके में बाढ़ की समस्या के समाधान को लेकर बुधवार को सेवता विधायक सूबे के जल शक्ति मंत्री से मिले और समस्या से अवगत कराते हुए मौजूदा हालात से रूबरू कराया। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह से मिलकर गांजर की बाढ़ की जानकारी दी। बताया कि मानसून और बाढ़ पहले आ गई है, जिससे बाढ़ सुरक्षा को हुए कई कामों में बाधा उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

बिसवां तहसील का कमरिया शेखुपुर गांव शारदा नदी के किनारे बसा है, लेकिन लगातार कटान होने से गांव का अस्तित्व संकट में है। गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए नदी की धारा को मोड़ना अति आवश्यक है, जिससे घरों व जमीनों को बचाया जा सके। विधायक ने मंत्री को बताया कि कमरिया शेखूपुर गांव के पास अज्जेपुर झील है।
विज्ञापन

अगर नदी का पानी इस झील में गया तो एक दर्जन गांव में संकट उत्पन्न हो जाएगा। इसलिए तत्काल 800 मीटर ड्रेजिंग कराए जाने की आवश्यकता है। जिससे बाढ़ की विभीषिका से गांव को बचाया जा सके। मुलाकात के दौरान विधायक ने अपने ब्लॉक रेउसा ,रामपुर मथुरा में आने वाली बाढ़ की अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इसको लेकर विधायक ने जलशक्ति मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed