{"_id":"5cc0ac16bdec22145054774f","slug":"11556130838-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना इलाके में विद्युत लाइन का टूटा तार जोड़ते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिवारीजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
स्थानीय थानाक्षेत्र के धधिकवा मजरा कनरखी निवासी सर्वेश (22) पुत्र रामलखन के घर को जाने वाली विद्युत लाइन का तार कई दिनों से टूटा पड़ा था। कई बार उसने पावर हाउस को अपने घर की लाइन दुरुस्त करवाने के लिए कहा, किन्तु लाइन नहीं जुड़ सकी। बताते हैं कि बुधवार को सर्वेश सुबह से ही शराब के नशे में था।
इसी बीच वह अपने घर की लाइन दुरुस्त करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ गया। वह तार जोड़ने की कोशिश करने लगा कि करंट लगने से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। परिवारीजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।