{"_id":"5ba69c10867a5501370efce2","slug":"11537645584-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान पर गिरा विद्युत केबल, तीन दुकानें जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान पर गिरा विद्युत केबल, तीन दुकानें जली
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद के कुल्हनसरांय का मामला, लाखों का नुकसान
खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके के कुल्हनसरांय में शुक्रवार अलसुबह बिजली खंभे से केबल टूटकर गिरने से मेले में लगी तीन दुकानें जल गई। सूचना पर दमकल वाहनों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। दुकानदारों के मुताबिक इस अग्निकांड में तीनों दुकानों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
खैराबाद के कुल्हन सरांय में मेला लगा है। इस मेले में सलीम व नसीम व सारिक ने चूड़ी, खिलौना और प्लास्टिक सामान की दुकानें सजा रखी थीं। मेले में दुकानें बंद करने के बाद सभी दुकानदार गुरुवार रात को सो रहे थे। शुक्रवार अलसुबह बिजली खंभे से केबल टूटकर एक दुकान पर गिर गया।
देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। यह देख दुकानदारों में खलबली मच गई। आननफानन दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक मेले में सलीम, नसीम व सारिक की दुकानों में रखा करीब तीन लाख का सामान जलकर राख हो गया।