{"_id":"5b37db554f1c1b264d8b9409","slug":"11530387285-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हंगामा, आरोपी को पीड़ितों ने दबोचा, भीड़ बढ़ने पर भागा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर हंगामा, आरोपी को पीड़ितों ने दबोचा, भीड़ बढ़ने पर भागा आरोपी
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मिश्रिख के रेप के मामले में पुलिस को भी तलाश
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में हाईवे पर करीब आधा घंटे तक हंगामा होता रहा। दरअसल, शुक्रवार को एक पीड़ित परिवार ने रेप के आरोपी को दबोच लिया। वे कुछ ही दूर पर चले थे कि आरोपी का शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने घेराबंदी करके हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी मौकेे से निकल भागा।
बता दें कि मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में नामजद आरोपी पराग डेरी मिल्क के करीब मौजूद था। इसी बीच पीड़ित पक्ष एसयूवी लेकर वहां पहुंच गई। जैसे ही पीड़ित पक्ष ने आरोपी को खींचकर एसयूवी में डाला। आरोपी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
उसकी पुकार सुनते ही आसपास के बाशिंदे दौड़ पड़े। भीड़ ने माता काली मंदिर के निकट एसयूवी को रोक लिया और हंगामा करने लगी। इसी बीच रेप का आरोपी एसयूवी से निकलकर भाग गया। इसके बाद एसयूवी सवार लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एसयूवी सवार आरोपी की तलाश में नवीन गल्ला मंडी तक पहुंच गए। इसी बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और एसयूवी सवार लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि मिश्रिख कोतवाली से संबंधित एक रेप का मामला है।
इसमें मिश्रिख पुलिस आरोपी की तलाश में थी, तभी पीड़ित परिवार के सदस्य भी आ गए। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी और एसयूवी सवार लोगों को कोतवाली लाई भी थी, लेकिन उस वाहन में मिश्रिख की पुलिस भी थी। इस वजह से उन्हें मिश्रिख भेज दिया गया।
घटना के संबंध में सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मिश्रिख कोतवाली से जुड़ा रेप का मामला था। उसमें आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। यहां बता दें कि आरोपी का नाम नहीं बताया गया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।