फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   19 स्कूलों के शिक्षकों का रोका वेतन,

19 स्कूलों के शिक्षकों का रोका वेतन,

Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
19 स्कूलों के शिक्षकों का रोका वेतन,
मिशन इंद्रधनुष अभियान में लापरवाही पर कार्रवाई
विज्ञापन

सीतापुर। सघन मिशन इंदधनुष अभियान में लापरवाही बरतने पर शिक्षकों को महंगा साबित हुआ। निर्देश के बावजूद शिक्षकों ने टीकाकरण अभियान में सहयोग नहीं किया। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। साथ ही इन ब्लॉको के बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। यह 18 जनवरी तक रोजाना चलेगा। गांवों में टीकाकरण कराने के लिए शिक्षकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। इसकी रोजाना ब्लॉक से लेकर जिला तक समीक्षा होती है।
विज्ञापन


सोमवार को सीएमओ डॉ. वीके सिंह ने डीएम डॉ. सारिका मोहन को जानकारी दी कि सिधौली विकासखंड के गजोधरपुर, देवरिया, नटपुरवा, गोंदलामऊ विकासखंड के समसापुर, गाजीपुर, हरगांव के मोतीपुर, बेलामऊ खुर्द, रघरेपुरवा, महोली के कुसैला, इंदौली, उरदौली, लहरपुर के जामिननगर, महमूदाबाद के पट्टी, कसगरीटोला, हरिजनटोला, पूर्वीटोला, एलिया के बरुवा, बिसवां का हजरतपुर व खैराबाद के सरैंयासानी विद्यालय के अध्यापकों ने इस अभियान में कोई सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे टीकाकरण प्रभावित हुआ है। जिस पर डीएम ने बीएसए को शिक्षकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने इन विद्यालयों के सभी शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। साथ ही कठोर चेतावनी जारी कर भविष्य में यह पुनरावृत्ति दोबारा न करने की हिदायत दी है। साथ ही आठ बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दो बीईओ को बैठक में न जाने पर मिला नोटिस
इंद्रधनुष अभियान की रोजाना ब्लॉकवार समीक्षा बैठक होती है। इसमें बीईओ को भी मौजूद रहना होता है। लेकिन गोंदलामऊ बीईओ शैलेंद्र शुक्ल व महमूदाबाद बीईओ रामकिशोर इस बैठक से नदारद रहे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई है। जिस पर बीएसए ने इनको कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।


वर्जन
लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
सभी बीईओ व शिक्षक मिशन इंद्रधनुष अभियान में अपेक्षित सहयोग करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिन शिक्षकों ने लापरवाही बरती है उनका वेतन रोक दिया गया है।
-अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed