फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शिकायतों का थानों पर ही हो संपूर्ण समाधान:एसपी

शिकायतों का थानों पर ही हो संपूर्ण समाधान:एसपी

Sun, 17 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों का थानों पर ही हो संपूर्ण समाधान:एसपी
शिकायतों का थानों पर ही हो समाधान : एसपी
विज्ञापन


सीतापुर। सरकार ने थाना स्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस आयोतिज करने के निर्देश दिए हैं। जब थाना स्तर पर ही शिकायतकर्ता की समस्या का संपूर्ण समाधान हो जाएगा। तभी हम सभी प्रयास सार्थक माने जाएंगे। यह बात एसपी आनंद कुलकर्णी ने खैराबाद में हुए में संपूर्ण समाधान दिवस पर कही।

उन्होंने कहा कि थाने आने वाले हर फरियादी की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। निष्पक्षता से हर शिकायत की जांच की जाए और समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मौके पर थाने में कुल नौ शिकायतें आईं। इनमें पुलिस व राजस्व से संबंधित तीन-तीन शिकायतें रहीं। इन सभी को निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल व पुलिस कर्मियों को सौंपा गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों में लेखपाल समस्याओं के समाधान में पुलिस की मदद लें। इस मौके पर सीओ सदर योगेंद्र सिंह भी मौजूद थे। एसपी ने खैराबाद थाने का निरीक्षण भी किया और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। एसपी ने मानपुर थाने पहुंचकर संपूर्ण समाधान कार्यक्रम को देखा और अधीनस्थों को शिकायतों के समयबद्ध तरीके से निस्तारण के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूूरे जिले में कुल 101 शिकायतें आईं इनमें 31 मामले पुलिस से तथा 70 मामले राजस्व से संबंधित थे। पुलिस के 17 मामले निपटाए गए, जबकि राजस्व के 12 मामले निपटे हैं। 101 शिकायतों में महज 29 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। जबकि 72 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित पटल को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed