{"_id":"5989d9e84f1c1b930a8b49c2","slug":"11502206440-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पेमेंट करना सीखेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पेमेंट करना सीखेंगे ग्रामीण
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन पेमेंट करेंगे ग्रामीण
- प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत हर गांव में खुलेगा डिजिटल सेंटर
- 20 घंटे ट्रेनिंग के बाद ग्रामीणों को मिलेगा डिजिटल इंडिया का प्रमाणपत्र
सीतापुर। नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांजक्शन को बढ़ावा देने के लिए अब ग्रामीणों को भी डिजिटल पेमेंट करना सिखाया जाएगा। इसके लिए उन्हें बाकायदा ग्राम स्तर पर ही डिजिटल सेंटर खोलकर ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके बाद उनकी परीक्षा कराकर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रमाणपत्र देने से पहले उन्हें पांच ऑनलाइन ट्रांजक्शन करने होंगे। ये सेंटर प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खोले जाएंगे। इसके बदले ग्रामीणों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। ये सब प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत होगा।
केंद्र सरकार नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांजक्शन को बढ़ावा देने के लिए तमाम प्रयास कर रही है। पहले ये अभियान शहरों तक ही सीमित था। मगर अब इसका दायरा बढ़ाकर ग्राम स्तर तक कर दिया गया है। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सेंटर खोला जाएगा। जहां 14 से 60 वर्ष तक के लोगों को डिजिटल ट्रांजक्शन, ऑनलाइन आवेदन, इंटरनेट का इस्तेमाल आदि सिखाया जाएगा। एक सेंटर पर 250 लोगों का पंजीकरण होगा। सभी को कई दिनों में 20 घंटे ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उन्हें डिजिटल इंडिया के गुर सिखाए जाएंगे। इसके बाद आवेदकों को पांच ट्रांजक्शन करने होंगे। इसमें पास होने पर एक परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी को डिजिटल प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
बॉक्स
हर सेंटर पर होंगे तीन कंप्यूटर
प्रत्येक ग्राम पंचायत पर एक सेंटर स्थापित होगा। हर सेंटर पर कम से कम तीन कंप्यूटर होंगे। इसके साथ ही 250 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था होगी। इनको वीएलई (ग्राम स्तरीय उद्यमी) प्रशिक्षण देंगे। ये प्रशिक्षण अभ्यर्थी की सुविधा के अनुसार दिया जाएगा। मौके पर ही उन्हें ट्रांजक्शन करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
बाक्स
61 सेंटर तैयार
डिजिटल इंडिया प्रभारी सितांशु सक्सेना ने बताया जनपद में 1600 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में इस योजना के तहत एक-एक सेंटर खोला जाएगा। अब तक 61 सेंटर खुल चुके हैं। अन्य ग्राम पंचायतों में सेंटर खोलने के लिए 120 लोगों ने आवेदन किया है। इन आवेदनों को जांच पड़ताल हो रही है। एनआईसी प्रभारी सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत ग्रामीणों को प्रशिक्षण देकर ट्रेंड किया जाएगा।