{"_id":"59836c6f4f1c1b22578b4774","slug":"11501785199-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ व डायट में मिले डेंगू का लार्वा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ व डायट में मिले डेंगू का लार्वा
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ व डायट में मिले डेंगू के लार्वा
टीम ने लार्वा नष्ट कराकर दोनों संस्थानों को थमाया नोटिस
सीतापुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गुरुवार को एआरटीओ व डायट कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में डेंगू के लार्वा मिले। इस पर टीम ने दोनों संस्थानों को नोटिस थमाया है।
डेंगू समेत अन्य संक्रामक रोगों पर काबू पाने के लिए संक्रामक रोग निरोधक टीम गठित की गई है। गुरुवार को टीम के डॉ. आरएस रविदास, डॉ. विवेक सचान, डॉ. जेके वर्मा ने संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में जांच की। इस दौरान संभागीय परिवहन कार्यालय के टेस्ट रूम में मौजूद कूलर के पानी में डेंगू मच्छर के लार्वा पनपते मिले। टीम ने तत्काल कूलर का पानी हटवाया और उसे सूखाने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पहुंची। यहां पर डायट परिसर में मौजूद तालाब के पानी पर डेंगू मच्छर के लार्वा पनपते मिले। यहां पर लार्वा नष्ट करने के लिए जले हुए मोबिल व मिट्टी का तेल डालने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. ध्रुवराज सिंह ने बताया कि दोनों ही संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है।