{"_id":"59593c754f1c1b57548b471d","slug":"11499020405-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम तोड़ते समय पेड़ से गिरा किशोर, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम तोड़ते समय पेड़ से गिरा किशोर, जान गई
Updated Mon, 03 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम तोड़ते समय पेड़ से गिरा किशोर, जान गई
बाराबंकी निवासी युवक ने ठेेके पर ले रखी थी बाग
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक किशोर रविवार को बाग में आम तोड़ते समय पेड़ से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम ऊंचगांव निवासी देशराज का पुत्र कुलदीप (15) रविवार सुबह से घर से लापता था। परिवारीजनों ने उसे तलाशा पर पता नहीं चला। उसके बाद दोपहर में कुलदीप के पेड़ से गिर जाने की सूचना मिली। इस पर आननफानन परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो वहां पर कुलदीप मृत पड़ा मिला। पिता देशराज ने बताया कि बाराबंकी जनपद के मसौली निवासी अलीम ने महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर में शिवनाथ की आम की बाग ठेके पर ले रखी है। रविवार सुबह अलीम परिवारीजनों को जानकारी दिए बगैर कुलदीप को आम तोड़ने के लिए भीखमपुर स्थित शिवनाथ की बाग ले गया। इसी बीच आम तोड़ते समय कुलदीप पेड़ से गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।