फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका0

पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका0

Mon, 15 Apr 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका0
जमीन पर छू रहे थे मृतक के पैर, कमलापुर थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

कमलापुर (सीतापुर)। कमलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक की लाश संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को लटका दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

कमलापुर इलाके के मेंहदौली गांव के लोग सुबह खेतों की ओर निकले थे। तभी राजेश के खेत में लगे यूकेलिप्टस पेड़ से एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। शव देखकर ग्रामीणों ने गांव में चर्चा की। साथ ही पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मृतक की पहचान कमलापुर इलाके के नारायणपुर मजरा मंगूपुर गांव निवासी 20 वर्षीय खुशीराम पुत्र मैकूराम के रूप में की गई है। उसका शव सफेद गमछे के फंदे से लटक रहा था। मृतक के पैर जमीन से छू रहे थे। जिससे लोग आशंका जता रहे हैं कि संभवत: युवक की हत्या करने के बाद फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि मृतक व उसके परिवार के लोग हरियाणा के पानीपत में मजदूरी करते हैं। खुशीराम भी वहीं था, लेकिन तीन दिन पूर्व वह अपने गांव आया था। प्रधान प्रमोद ने बताया कि शनिवार को खुशीराम उन्हें मिला था। उसने सिधौली जाने की बात कही थी, लेकिन सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला।

अब तक परिवार के लोग नहीं पहुंचे हैं। उनका इंतजार किया जा रहा है। घटना को लेकर अब तक पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ संजीव सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सकरन और रेउसा में भी फंदे से लटके मिले दो शव
सकरन/रेउसा। सकरन थाना क्षेत्र के लालबहादुर पुरवा गांव निवासी गीता (30) पत्नी करनू का शव रविवार को संदिग्ध हालात में घर के भीतर फंदे पर लटकता पाया गया। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था, लेकिन गीता की मौत किन वजहों से हुई, इसका पता नहीं चल सका।

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि परिवारीजनों द्वारा दी गयी सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, रेउसा थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी विकास मिश्रा (25) ने भी रविवार को घर के कमरे की छत के छल्ले में गमछे से लटककर जान दे दी।


बताते हैं कि घटना के समय परिवार के लोग मृतक भतीजी मयूरी, सगुन का मुंडन कराने सेवता गये हुए थे। इस बीच घर पर अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। घर में अकेला विकास ही था। खुदकुशी के कारणों का पता नही चल सका। बताते हैं कि मृतक व उसकी पत्नी के बीच कुछ अनबन रहती थी। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed