{"_id":"5ca10449bdec22145d383e2c","slug":"111554056265-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिश्रिख संसदीय सीट पर 29 को पड़ेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिश्रिख संसदीय सीट पर 29 को पड़ेंगे वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख संसदीय सीट पर मतदान 29 को
सीतापुर। जिले की सीमा में चार लोकसभा क्षेत्र आते हैं। एक लोकसभा सीट के लिए मतदान चौथे चरण में 29 अप्रैल को होगा। इस सीट पर प्रत्याशी नौ अप्रैल तक नामांकन कर सकेंगे।
मालूम हो कि जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र एवं चार लोकसभा क्षेत्र आते हैं। पूर्व के चुनावों में सभी विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा के लिए एक दिन ही मतदान होता रहा है।
मगर इस बार मिश्रिख लोकसभा सीट के लिए मतदान पहले अर्थात 29 अप्रैल को होगा। इसके बाद तीन अन्य लोकसभा क्षेत्रों में अगले चरण में मतदान अर्थात छह मई को होगा। मिश्रिख लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र जनपद हरदोई में दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए अधिसूचना दो अप्रैल का जारी होगी। नौ अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नामांकनों की जांच 10 अप्रैल को होगी। 12 को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 29 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।