{"_id":"5c670631bdec22739f757a7a","slug":"111550255665-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से कई मोहल्लों की ठप हुई जलनिकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से कई मोहल्लों की ठप हुई जलनिकासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट, विकास भवन, सदर तहसील परिसर भी हुए जलमग्न
सीतापुर। रुक-रुक कर हो रही बारिश ने नगर पालिका के सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। मामूली बारिश से सरकारी कार्यालय समेत शहर के 20 से अधिक मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों समेत लोगों को आवागमन में मुसीबतें उठानी पड़ीं।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर, तहसील परिसर सहित अन्य जगहों की नाले-नालियां चोक होने से वहां पर जलभराव हो गया। जिस कारण लोगों को निकलने में काफी असुविधा हुई। शुक्रवार को दिन में रुक-रुककर बारिश होती रही। सुबह हल्की बारिश हुई। उसके बाद धूप निकल आई। लेकिन दोपहर के बाद एकाएक तेज बारिश होने लगी।
इसकी वजह से जलनिकासी व्यवस्था ठप हो गई। नाला व नालियां पहले से ही गंदगी से पटे पड़े थे। जब बरसात से जोर पकड़ा तो नालियों के ऊपर से पानी निकलने लगा। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, कोषागार, सदर तहसील परिसर में जलभराव हो गए। प्रमुख मार्गों पर पानी भरा। इसके अलावा नवविकसित मोहल्लों का तो बुरा हाल था।
विज्ञापन
यहां के खूबपुर, विकास नगर, श्रीनगर, भार्गव कालोनी, मिरदही टोला, श्यामनाथ, आजाद नगर, पूर्णागिरि नगर सहित 20 से अधिक मोहल्लों की प्रमुख सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया। कई जगहों पर तो पूरी सड़क पानी से लबालब हो गई। बरसात होने के करीब दो घंटे बाद मार्ग से पानी हटा। इस दौरान इन मार्गों से निकलने वाले लोगों को काफी दुश्वारी हुई।
वहीं सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई। जब वह स्कूल से घर पहुंचे तो उन्हें रास्ते में कई जगहों पर पानी भरा होने से उसके बीच से निकलने को मजबूर हुए। कई जगहों पर जब हालात अधिक खराब हो गए तो लोगों ने खुद ही नाली साफ करके जलनिकासी का इंतजाम किया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ीं।