फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की सुनीं समस्या

महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की सुनीं समस्या

Thu, 06 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं की सुनीं समस्या
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिले में की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

सीतापुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि इसका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तंबौर में महिला को मिट्टी के तेल से जलाने की घटना में उन्होंने थाना पुलिस की कार्यशैली को दोषी बताया।

समीक्षा बैठक में उन्होंने 181 महिला हेल्पलाइन टीम को दी जा रही सुविधाओं का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अफसरों के साथ बैठक में कहा कि तंबौर पुलिस स्तर पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इसी कारण महिला को मिट्टी के तेल से जलाकर मारने की घटना घटी। इसे पुलिस विभाग के लोग सबक लें और महिलाओं से संबंधित समस्याओं का निस्तरण तत्काल करें। प्राथमिक स्तर पर ही महिलाओं की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैमिषारण्य में संचालित वृद्धा आश्रम की जानकारी समाज कल्याण अफसर के प्रतिनिधि से ली। उनसे कहा कि वृद्धजनों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, एसओ महिला थाना रेनू सिंह, जिला प्रोबेशन अफसर अश्वनी कुमार तिवारी, रामलली, रुचि दीक्षित आदि मौजूद रहे।

पीड़िता का लखनऊ तक कराया जाएगा इलाज
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बुधवार को जिला अस्पताल जाकर तंबौर की पीड़िता से मिलीं। उसका हाल जाना। उसे आश्वासन दिया कि यहां से लखनऊ तक इलाज में सहायता की जाएगी। बर्न यूनिट के गंदे शौचालय की सफाई कराने के निर्देश दिए। महिला अस्पताल में ओपीडी का निरीक्षण किया।


आशा बहुओं की शिकायतें सुनीं। कलेक्ट्रेट स्थित 181 महिला हेल्पलाइन आशा ज्योति केंद्र का निरीक्षण किया। केसों के बाबत और जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निर्देश दिए कि केंद्र में दी जा रही सुविधाओं का प्रचार प्रसार कराएं। जिससे अधिक से अधिक महिला जागरूक हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed