फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   शहर के 51 स्थानों पर एक साथ होगी सफाई

शहर के 51 स्थानों पर एक साथ होगी सफाई

Sat, 29 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
शहर के 51 स्थानों पर एक साथ होगी सफाई
शहर के 51 स्थानों पर एक साथ होगी सफाई
विज्ञापन

सुबह सात से नौ बजे तक चलेगा अभियान
सीतापुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दिन यहां के 51 स्थानों पर कार्यकर्ता व नागरिक एक साथ झाड़ूू लगाएंगे। इसके लिए प्रत्येक वार्ड से 25-25 लोग भी बुलाए जाएंगे। यह कार्य शहर विधायक की अगुवाई में होगा। शनिवार को विधायक राकेश राठौर ने बैठक कर अभियान की समीक्षा की और अधिक से अधिक संख्या में अभियान में शामिल होने का आह्वान किया।

जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में विधायक राठौर ने कहा कि नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को नगर के 51 स्थानों पर एक साथ सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह कार्य सुबह सात से नौ बजे तक चलेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद भारती ने बताया कि स्वच्छता अभियान के लिए वार्डवार टीमों का गठन किया गया है। जिला उपाध्यक्ष रामेंद्र शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण में नगर विधायक का प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। बैठक में मीडिया प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि नगर के मोहल्ला तामसेनगंज, आलमनगर, गदियाना, नई बस्ती, परेड़, ग्वालमंडी, आवास विकास, शिवपुरी, लालकुर्ती, रोटी गोदाम, सिविल लाइंस, तरीनपुर, आर्यनगर, लोहारबाग सहित सभी मोहल्लों में सफाई अभियान चलेेगा। इसके लिए टीमें बना दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता बस स्टेशन के निकट सफाई अभियान का नेतृत्व करेगें। जबकि नगर अध्यक्ष गोविन्द भारती परेड वार्ड में सफाई अभियान का नेतृत्व करेंगे। बैठक में राजीव मेहरोत्रा, प्रदीप गुप्ता, अवनेंद्र विक्रम सिंह, लालता शाह, सहज गुप्ता, महेंद्र बंगाली, हरिराम अरोड़ा, अजय विश्वकर्मा, चांद मोहम्मद, रामलखन कश्यप, पिंकू गुप्ता, राजन, विजय शुक्ला, प्रभात वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed