{"_id":"5946ab674f1c1b85788b46d0","slug":"111497803623-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत, भाई घायल
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत
भाई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल सवारों को रौंद दिया। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए था।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौआ महमूदपुर निवासी पवन (25) रविवार की सुबह अपने छोटे भाई जितेंद्र (20) के साथ मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे हरगांव थाना क्षेत्र में मोहरसा सलारपुर मार्ग पर मोहरसा गांव के पास एक ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल को रौंद दिया। इससे बाइक चला रहे पवन की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। नागरिकों ने पुलिस को सूचना देने के साथ घायल युवक को कस्बा हरगांव के सीएचसी भेजा वहां पर डॉक्टरों ने जितेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को ट्राली समेत कब्जे में ले लिया है।
ओवर लोड वाहन पकड़े
महमूदाबाद (सीतापुर)। एसडीएम दीपेंद्र यादव ने नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रामकुंड चौराहे पर शनिवार की शाम चेकिंग की। इस दौरान उस बीच से गुजरे दो ओवर लोडेड डंफर पकड़े। एसडीएम ने दोनों वाहनों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। एसडीएम ने बताया कि ऐसे वाहनों से हादसे होते रहते हैं। वहीं नगर में जाम की नौबत बनी रहती है। उन्होंने कहा कि ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई जारी रहेगी।