फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   11 thousand not found in dowry, the procession returned without the bride

दहेज में नहीं मिले 11 हजार, बिन दुल्हन लौट गई बरात

Sun, 27 Jun 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
11 thousand not found in dowry, the procession returned without the bride
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार को आई बरात दहेज में 11 हजार रुपये न मिलने पर बिना दुल्हन के ही दरवाजे से लौट गई। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। मामला पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन बात नहीं बन सकी। कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र मोहल्ला बन्नी स्थित बाबा परमहंस मंदिर पर 26 जून लखनऊ से बारात आई।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष ने बरातियों का जोरदार स्वागत किया। बरात लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र के अलीगंज पल्टन छावनी निवासी राहुल लेकर आए थे। शादी से काफी पहले किसी विवाद के बाद दहेज रहित विवाह 26 जून 2021 को करने का वादा कर पक्ष के लिखित सुलहनामे के बाद मामला सुलटा था। 26 जून को राहुल बरात लेकर कन्या पक्ष के गांव पहुंचा।
विज्ञापन

लड़की पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष तिलक समारोह में 11 हजार की नकदी दिए जाने की बात पर अड़ गया। पैसे नहीं देने पर शादी से इंकार कर दिया, इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मामला महमूदाबाद कोतवाली पहुंचा, लेकिन बात नहीं बनी। इस पर बरात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई। इंस्पेक्टर महमूदाबाद अनिल पांडेय ने बताया कि लड़की पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। लड़की पक्ष की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed