{"_id":"92cc1b54c9a1146842822e325b5eac11","slug":"11-thousand-applicants-appeared-in-tet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11,134 ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11,134 ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक पात्रता परीक्षा मंगलवार को 15 केंद्रों पर हुई। पंजीकृत 11 हजार 678 विद्यार्थियों के सापेक्ष 11 हजार 134 ने एग्जॉम दिया। जबकि 544 गैर हाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
परीक्षा दो पॉलियों में कराई गई। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शहर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थी उमड़ने लगे थे। पहली पॉली सुबह 10 से 12:30 के मध्य हुई। इस पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
जिसमें 7081 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 6 हजार 735 ने एग्जॉम दिया। जबकि 346 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में 2:30 से 5 बजे के मध्य प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
इस पाली में 4597 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके सापेक्ष 4 हजार 399 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 198 गैरहाजिर रहे। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक दो केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।