{"_id":"5d72a2ea8ebc3e93c8164d5b","slug":"11-corporation-will-make-ideal-ward-sitapur-news-lko4802447199","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 निकायों में बनेगा एक-एक बनेगा आदर्श वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 निकायों में बनेगा एक-एक बनेगा आदर्श वार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 निकायों में बनेगा एक-एक बनेगा आदर्श वार्ड
बेहतर काम करने वाले सभासद व सफाईकर्मी होंगे सम्मानित
क्रासर
गांधी जयंती के अवसर पर मिलेगा सम्मान
माई सिटी रिपोर्टर
सीतापुर। जिले की 11 नगर निकायों में एक-एक बेहतर वार्ड बनाया जाएगा। इस वार्ड में मूलभूत सुविधाएं की मुकम्मल व्यवस्था की जाएगी। सड़कें लकालक होंगी। बेहतर जलनिकासी का इंतजाम होगा। अपने वार्ड का कायाकल्प करने वाले सभासद व सफाई कर्मचारियों को गांधी जयंती के अवसर पर सम्मानित भी किया जाएगा। एडीएम ने सभी ईओ को वार्ड चयन करके सूचना तलब की है।
जिले मेें 11 नगर निकाय है, जिसमें छह नगर पालिका व पांच नगर पंचायत है। नगर पालिका में सीतापुर, खैराबाद, महमूदाबाद, बिसवां, मिश्रिख, लहरपुर शामिल हं। इसी प्रकार नगर पंचायत में हरगांव, सिधौली, महोली, तंबौर, पैंतेपुर है। इन निकायों में 222 वार्ड हैं। शासन का कहना है कि नगर निकायों में स्वच्छ एवं सौंदर्यीकरण पर अधिक जोर दिया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से नगरीय निकायों में सुविधाओं में इजाफा करने के लिए खूब बजट भी दिया जा रहा है। इससे निकायों की हालत में सुधार हो रहा है। इसलिए अब प्रत्येक निकाय में एक-एक वार्ड को आदर्श बनाया जाए। यहां पर पेयजल, सड़क, नाला-नाली, साफ सफाई, मार्ग प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। मोहल्ले में एलईडी लाइटें लगवाई जाए। पार्कों का सौंदर्यीकरण कराया जाए। रोजाना सुबह-शाम कूड़ा उठवाया जाए। इससे अन्य वार्डों को प्रोत्साहन मिलेगा। वह भी अपना वार्ड सुंदर बनाने का भरसक प्रयास करेगा। इस कायाकल्प को करने वाले सफाई निरीक्षक, सफाईकर्मी व सभासद को गांधी जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
बाक्स
मांगी गई है सूचना मांगीं
निकायों में एक-एक वार्ड बेहतर बनाया जाएगा। यहां पर सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। सभी ईओ से इस मामले में चयन करके सूची मांगीं गई है।
-विनय पाठक, एडीएम/ प्रभारी स्थानीय निकाय