फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Wed, 24 Apr 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
सकरन थाना इलाके में हुआ था हादसा
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। सकरन कोतवाली इलाके में मतुआ-सकरन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ दिया। बीते 21 अप्रैल को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घायल का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था। नाजुक हालत देख वापस घर लाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर निवासी नेकलाल (45) पुत्र मैकूलाल बीते 21 अप्रैल को किसी काम से सकरन गए थे। कामकाज निपटाने के बाद वह वहां से वापस घर को आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात बाइक चालक ने मतुआ सकरन मार्ग पर उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


घायल नेकलाल को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें घर लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र चंद्रशेखर राज ने सकरन थाने में केस दर्ज कराया है। चूंकि मृतक लहरपुर क्षेत्र का रहने वाला था और उसका शव लहरपुर क्षेत्र के अकबरपुर में ही था, इस लिहाज से लहरपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed