{"_id":"5b43aae04f1c1b08278b588f","slug":"101531161312-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घरों से लाखों का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घरों से लाखों का माल ले गए चोर
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सदरपुर व संदना थाना क्षेत्रों में हुई वारदात
सरैंया/संदना (सीतापुर)। सदरपुर व संदना थाना क्षेत्रों में चोरों ने रविवार की रात सात घरों से लाखों का माल समेट लिया है। सदरपुर में चोरों ने एक बैंकमित्र समेत पांच घरों को निशाना बनाया है। जबकि संदना में दो घरों से चोरों ने लाखों का माल समेट ले गए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीरें दे दी हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है।
सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी सुशील कुमार बैंक मित्र है। रविवार रात सुशील व उसके परिवारीजन घर में सो रहे थे। रात्रि के किसी पहर में चोरों ने चार कमरों और उनमें रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ डाले। यहां से चोरों ने 3 लाख 60 हजार रुपयों की नकदी, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान समेट लिया।
जिसके बाद चोर माल लेकर निकल भागे। इसी रात चोर सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरैंया महीपत सिंह निवासी राम बिहारी के घर घुस गए। यहां से चोरों ने 40 हजार रुपयों की नकदी, जेवर, कपड़े बर्तन समेट लिए। गांव के अमियबिंदु के घर चोरों ने सेंध लगा दी।
विज्ञापन
यहां से चोरों ने 4600 की नकदी, मेंथा ऑयल व सोने-चांदी के जेवर समेट लिए। इसी रात चोर क्षेत्र के महीपतपुर गांव पहुंच गए। यहां पर चोर रामकुमार के घर घुस गए। जहां से 24 हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।
इसी रात चोरों ने सदरपुर थाना क्षेत्र के ओढऱाखुर्द निवासी हरिनाम के घर से हजारों का माल समेट लिया। इधर संदना थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी बेचेलाल घर में ताला लगाकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गया था। यहां पर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। घर से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।
गृहस्वामी के मुताबिक चोर दो लाख रुपये कीमत के जेवर ले गए हैं। इसी रात चोर देवरी निवासी श्रीराम के घर घुस गए। यहां से चोरों ने नौ हजार की नकदी व सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। सदरपुर थानाध्यक्ष सूर्यबली पांडेय व संदना थानाध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है।