फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 thousand women will be made members of cooperative society

Sitapur News: 10 हजार महिलाओं को बनाया जाएगा सहकारी समिति का सदस्य

Tue, 09 Sep 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
10 thousand women will be made members of cooperative society
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अति​थि। 
सीतापुर। साधन सहकारी समितियों से महिला किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए जिले की 10 हजार महिला किसानों को समिति का सदस्य बनाया जाएगा। इसके लिए 12 सितंबर से एक माह तक सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा। अभियान में 40,000 हजार सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए समितिवार जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों में सदस्य बनाए जाने के लिए 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य गांव-गांव में सहकारी समिति की सदस्य संख्या बढ़ाना और अधिक किसानों व ग्रामीणों का सहकारिता तंत्र से जोड़ना है। उन्हें औपचारिक बैंकिंग व ऋण से जोड़ना है। इससे कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। समितियों के माध्यम से किसानों को ऋण, बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन


हर समिति को बनाने हैं 200 सदस्य
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विष्णु मौर्य ने बताया कि जिले में 204 समितियां हैं। प्रत्येक समिति को 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला किसानों को वरीयता के आधार पर सदस्य बनाया जाएगा। 40 हजार सदस्यों में से 10 हजार महिलाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति सचिव और अध्यक्षों की दी गई जानकारी
सहकारी समिति सदस्यता महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिले की सभी समितियों के सचिव और अध्यक्षों की कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के नेहरू हॉल में किया गया। इसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने समिति सदस्य बनने से होने वाले फायदों के बारे में बताया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विष्णु मौर्य ने कहा कि सभी समिति सचिव लक्ष्य को पूरा करें। डीसीडीएफ के चेयरमैन रोहित सिंह, पीसीएफ के संचालक विश्राम सागर राठौर, जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष इंदू सिंह चौहान, संचालक मनोज मिश्रा, सहायक निबंधक सहकारिता नवीन चंद्र शुक्ला आदि ने कार्यशाला में सदस्य बनाए जाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed