{"_id":"68f929cbe3365ced770d113a","slug":"10-people-killed-13-injured-in-road-accidents-sitapur-news-c-102-1-slko1037-142732-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत, 13 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत, 13 घायल
विज्ञापन
लहरपुर इलाके में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ा ई-रिक्शा।
- फोटो : लहरपुर इलाके में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त खड़ा ई-रिक्शा।
सीतापुर। जिले भर में तीन दिन में हुए सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। सकरन के अंगरौजा मजरा जमलापुर गांव निवासी चंदन कुमार (22), राहुल (25) व अभिषेक (18) के साथ सोमवार सुबह एक ही बाइक से लखनऊ फूल बेचने जा रहे थे। बिसवां लहरपुर मार्ग पर तालगांव की अंगेठा पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रही पिकअप की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में बाइक चालक चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घायल राहुल व अभिषेक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान राहुल की भी मौत हो गई। अभिषेक का इलाज चल रहा है।
उधर, लहरपुर बिसवां मार्ग पर सोमवार शाम बिना हेलमेट लगाए ददुवापुर निवासी छंगा (35) पूरनपुर पांडेय सरायं निवासी प्रमोद (34) व आरके (10) बाइक से जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों को सीएचसी लाया गया, जहां छंगा को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसी तरह महोली के शिशिरनगर निवासी संतोष (25) अपने भतीजे अंकित (19)के साथ खरीदारी करने के लिए सोमवार शाम बाइक से निकले थे। वापस आते समय कस्बे के हाईवे पर बने ओवरब्रिज के पास शहजहांपुर से सीतापुर जा रही रोडवेज की बस की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक वाहन समेत भाग गया।
वहीं, रामकोट के खूबपुर निवासी पंकज (32) मंगलवार को बाइक से जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक हेमपुर नेरी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई। पंकज राजगीर थे। मछरेहटा के सिसेंडी निवासी अंकित(28) सोमवार शाम बिसवां के कंदुनी से अपने घर आ रहे थे। हरिपालपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, रेउसा के कुसमौरा निवासी तेजपाल (50) गांव निवासी दोस्त रामप्रकाश के साथ सोमवार को बाइक से जा रहे थे। दूसरी तरफ से बसंतापुर निवासी पम्मू (25)बाइक से आ रहे थे। खुरवलिया के पास दोनों की बाइक टकरा गईं। हादसे में तेजपाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं, पम्मू की लखनऊ में ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। थानगांव के चिरैया नर्सरी निवासी प्रभा कुशवाहा (50) सोमवार सुबह दरवाजे के बाहर डंपर की चपेट में आकर घायल हो गईं। परिजन उनको प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। रेउसा के बमभिया निवासी ओमप्रकाश (42) साइकिल से जा रहे थे। बेर्रा कांटे के पास एक बाइक उनकी साइकिल से टकराईं। हादसे में ओमप्रकाश की मौत हो गई।
सिधौली के मोहल्ला तुलसीनगर निवासी आलोक मंगलवार को पैदल घर जा रहे थे। कस्बे में स्थित वीमार्ट के सामने कमलापुर के जटहा निवासी करन की बाइक से उनको टक्कर लग गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। मानपुर में मंगलवार को अयोध्या जा रही कार की ट्रैक्टर लग गई। हादसे में कार सवार महोतेपुर निवासी सुरेश उनकी बहू प्रीती, बेटा अंकुर, पोता छोटू व पत्नी लीलावती घायल हो गए। लहरपुर में कोईलीपुरवा निवासी सोहन बिना हेलमेट लगाए मंगलवार को बाइक से जा रहे थे। शेखनापुर मोड के पास सामने से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में सोहन और उनके दो साथी जख्मी हो गए। पुलिस ने तीनों को लखीमपुर खीरी जिले के ओयल में स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।