{"_id":"67e44a35ed56939c7d088824","slug":"10-houses-caught-fire-due-to-unknown-reasons-goods-burnt-sitapur-news-c-102-1-slko1055-129248-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 10 घरों में अज्ञात कारणों से लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 10 घरों में अज्ञात कारणों से लगी आग, सामान जला
Thu, 27 Mar 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
तिगड़ापुरवा गांव में बुधवार को लगी आग से जले घर। -संवाद
सेवता/रेउसा। रेउसा इलाके के तिगड़ापुरवा गांव में बुधवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे 10 घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस टीम ने पंपिंग सेट की मदद से आग पर काबू पाया।
तिगड़ापुरवा मजरा कोलिया छड़िया गांव निवासी खुशीराम के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते, तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उनके पड़ोसी देवाराम, जागेश्वर, हरिकली, छोटकी, नागेश्वर, आशाराम, सोनेलाल, मदन व रामचंद्र के घर भी लपटों की चपेट में आ गए।
आग लगने से सभी घरों में रखी नकदी, आभूषण, अनाज, कपड़े व बर्तन सहित लाखों रुपये के घरेलू सामान जलकर राख हो गए। इसके साथ ही गांव निवासी रामकुमार की ट्रैक्टर-ट्रॉली, थ्रेसर व पंपिंग सेट भी जल गया। इसके साथ ही तीन मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रेउसा हनुमंत लाल तिवारी, यूपी 112 के साथ मौके पर आए। उन्होंने पंपिंग सेट की मदद से आग पर काबू पाने के साथ ही पीड़ितों को सांत्वना भी दी। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल राकेश यादव ने मौके पर नुकसान का आकलन कर तिरपाल बांटे।