{"_id":"6a4fe4dc92f2975c4a0ef87d","slug":"10-beds-reserved-for-dengue-patients-sitapur-news-c-102-1-slko1053-159696-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड किए रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड किए रिजर्व
Thu, 09 Jul 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। डेंगू के मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। हालांकि जांच में अभी तक डेंगू का कोई केस सामने नहीं आया है।
बरसात का मौसम चल रहा है। जलभराव व गंदगी की वजह से मच्छर पनपते हैं। ऐसे में डेंगू होने की आशंका अधिक रहती है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, जुलाई से सितंबर तक डेंगू के मामले अधिक आते हैं। इसके बाद मौसम बदलते ही इन पर लगाम लग जाती है। मरीजों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मेडिकल वार्ड में मरीजों के लिए अलग से 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। इन बेड पर मच्छरदानी लगवाई जाएगी।
इस वार्ड में 24 घंटे चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी। रोजाना जांच करके निगरानी की जाएगी। अस्पताल में डेंगू की पहले चरण में कार्ड से जांच व उसके बाद एलाइजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।