{"_id":"6689a06d393ee7a924045046","slug":"10-beds-reserved-for-dengue-patients-sitapur-news-c-102-1-slko1053-115861-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड सुरक्षित
Sun, 07 Jul 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बारिश के मौसम में डेंगू व मलेरिया फैलने की आशंका अधिक रहती है। संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। हालांकि जिला अस्पताल में डेंगू का अभी कोई मामला सामने नहीं आया है।
जिला अस्पताल में इस समय मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह आठ बजे से ओपीडी की लाइनों में मरीज लगे नजर आ रहे हैं। इधर, बरसात में डेंगू व मलेरिया फैलने की अधिक संभावना रहती है। इस समय अस्पताल में आने वाले करीब 40 फीसदी मरीज बुखार, उल्टी व दस्त से परेशान हैं।
बुखार में उनकी प्लेटलेट्स भी गिर रही हैं। इसके चलते चिकित्सक डेंगू व मलेरिया की जांच करवाते हैं। जिला अस्पताल प्रशासन ने इससे निपटने के लिए 10 बेड का डेंगू वार्ड अस्पताल में बना दिया है। साथ ही एक चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है। जब तक कोई डेंगू का मामला सामने नहीं आ रहा है तब तक इस वार्ड में बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोजाना पांच से सात निकले रहे मरीज
जिले में मलेरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मलेरिया के रोजाना पांच से सात मामले सामने आ रहे हैं। इन मरीजों को ठंड लगने के साथ ही तेज बुखार आ रहा है।
डेंगू वार्ड बनाया गया
जिला अस्पताल में डेंगू को लेकर वार्ड बना दिया गया है। साथ ही चिकित्सक व अन्य स्टॉफ की तैनाती कर दी गई है। इस समय मलेरिया के मामले अधिक आ रहे हैं।
डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल